देश में फिर से कोरोना विस्फोट, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में फिर से कोरोना विस्फोट, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 129,902,402 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,831,815 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 691597 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 11629289 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 164623 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,24,85,509 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 93,249 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 513 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 60048 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 93.14 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 5.54 फीसदी है। मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7.99 फीसदी से कम है। 1 अप्रैल को 11,66,716 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 24,72,12,589 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 7,59,79,651 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

राज्यवार आंकड़ों को समझें तो महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक बने हुए हैं। कुल 93,249 नए मामलों में पिछले 24 घंटों में अकेले महाराष्ट्र में 49,447 नए मामले सामने आए हैं, वहीं दूसरे नंबर छत्तीसगढ़ 5818 नए मामलों के साथ है। तीसरे स्थान पर कर्नाटक, चौथे पर दिल्ली और पांचवें पर तमिलनाडु क्रमश: 4373, 3567 और 3446 नए मामलों के साथ बना हुआ है। मृतकों के लिहाज से भी महाराष्ट्र में हालात बेकाबू नजर आ रहे हैं, पिछले घंटों में देश में कुल 513 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से महाराष्ट्र में 277, पंजाब में 49, छत्तीसगढ़ में 36, कर्नाटक में 19 और मध्य प्रदेश में 15 शामिल हैं।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता में डाल दिया है। नए मामलों की रफ्तार इतनी तेज है कि भारत एक बार फिर अमेरिका से आगे निकल गया है। हर रोज आने वाले औसतन केस के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

9417

889295

7234

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

49

4987   

62

अरुणाचल प्रदेश

8

16785

56

असम

1945

215549

1107

बिहार

2934

262988

1582

चंडीगढ़

3162

24309

382

छत्तीसगढ़

36312

323201

4248

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

199

3518

2

दिल्ली

12647

648674

11060

गोवा

1980

55989

834

गुजरात 

14298

296713

4552

हरियाणा

11787

281258

3184

हिमाचल प्रदेश 

3441

60337

1060

जम्मू एंड कश्मीर 

3574

126860

2005

झारखंड

4613

120723

1122

कर्नाटक

36633

961359

12610

केरल

27587

1100186

4658

लद्दाख

306

9790

130

लक्षद्वीप

38

701

1

मध्य प्रदेश 

20639

279275

4029

महाराष्ट्र 

402552

2495315

55656

मणिपुर

60

28981

374

मेघालय

88

13868

150

मिजोरम

40

4439

11

नागालैंड

132

12138

92

ओडिशा

2668

337635

1921

पुडुचेरी

1474

39974

684

पंजाब

25314

216108

7032

राजस्थान

11738

323031

2827

सिक्किम

48

6068

135

तमिलनाडु

20204

863258

12764

तेलांगना

7923

302500

1717

त्रिपुरा

70

33075

392

उत्तराखंड

2638

97351

1725

उत्तर प्रदेश 

16496

600577

8850

वेस्ट बंगाल

8844

572474

10340

भारत में कुल मामले

691597

11629289

164623


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।